मंबई: मुंबई में चर्चगेट स्टेशन पर आ रही लोकल ट्रेन प्लैटफार्म का बैरियर तौड कर आगे निकल गई। इस दुर्घटना में ट्रेन में सवार कई लोग घायल हो गए। लोकल ट्रेन आज करीब 12 बजे चर्चगेच स्टेशन पर तीन नंबर प्लैटफार्म पर भयंदर से आ रही बैरियर को तौडते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद स्टेशन पर बहुत देर तक अफरातफरी मची गई और वहां लोगो की काफी भीड़ भी जमा हो गई।
वेस्टर्न रेलवे के डिवीजनल रेलवे मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने कहा, ''इस घटना से ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों को मामूली चोट आई है। ट्रेन की बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बोगियों के चक्के हवा में उछल गए।'' घटना स्थल पर मौजूद मोटरमैन एलएस तिवारी को भी चोट आई है।
अगली स्लाइड में जानिए रेलवे के अधिकारियों ने क्या कहा
Latest India News