1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबईः चर्चगेट प्लैटफॉर्म का बैरियर तोड़कर आगे निकली ट्रेन, कई घायल

मुंबईः चर्चगेट प्लैटफॉर्म का बैरियर तोड़कर आगे निकली ट्रेन, कई घायल

मंबई: मुंबई में चर्चगेट स्टेशन पर आ रही लोकल ट्रेन प्लैटफार्म का बैरियर तौड कर आगे निकल गई। इस दुर्घटना में ट्रेन में सवार कई लोग घायल हो गए। लोकल ट्रेन आज करीब 12 बजे चर्चगेच

वेस्टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर सुनील कुमार सूद ने कहा कि गाड़ी की स्पीड़ मरीन लाईन के बाद असंतुलित हो गई थी, जिसके मोटरमैन को उसी समय ब्रेक लगा देना चाहिए था लेकिन मोटरमैन ब्रैक नहीं लगा पाया। इसमें गार्ड की कोई गलती नहीं थी, पर मोटरमैन और सुपरवाइजर को इन्क्वायरी रिपोर्ट आने तक सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में 99 प्रतिशत मोटरमैन और सुपरवाइजर की गलती लग रही है। मोटरमैन डेढ़ दिन की छुट्टी के बाद आया था। उसकी मानसिक स्थिति की जांच कराई जाएगी। स्टेशन पर मौजूद लोगो का कहना है कि यदि ट्रेन की तेज गति से होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

Latest India News