1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेन में गुलाब देकर आपका स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस, सर्व करेंगी चाय और खाना

ट्रेन में गुलाब देकर आपका स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस, सर्व करेंगी चाय और खाना

नई दिल्ली: हवाई जहाज में यात्रा करने के दौरान आपने देखा होगा कि गेट पर आपके स्वागत के लिए एक खूबसूरत सी एअर होस्टेस खड़ी रहती है। ऐसी सुविधा फिलहाल सिर्फ प्लेन में ही होती

train- India TV Hindi
train

नई दिल्ली: हवाई जहाज में यात्रा करने के दौरान आपने देखा होगा कि गेट पर आपके स्वागत के लिए एक खूबसूरत सी एअर होस्टेस खड़ी रहती है। ऐसी सुविधा फिलहाल सिर्फ प्लेन में ही होती है, लेकिन फर्ज कीजिए कि आप ट्रेन में चढ़ने जा रहे हैं और गेट पर ही कोई लड़की गुलाब का फूल देकर आपका स्वागत करे, तो कैसा होगा। आश्चर्य और हैरानी होगी न। लेकिन अब रेलवे जल्द ही इस आश्चर्य को हकीकत में बदलने जा रहा है। रेलवे मंत्री जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा करेंगे। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस में ट्रेन होस्टेस रखे जाने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह भारत की पहली ऐसी ट्रेन होगी जो कि 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस महीने 25 फरवरी को पेश होने वाले बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस ट्रेन को लॉन्च करेंगे। साथ ही वह इसकी विशेषताओं को भी बजट पेश करने के दौरान बताएंगे।

क्या-क्या होगा ट्रेन में
1. इस ट्रेन में जीपीएस आधारित पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम होगा।
2. इसमें हाई-पावर इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम होगा।
3. ऑटोमैटिक फायर अलार्म।
4. कोचों में स्लाइडिंग दरवाजे होंगे।
5. ट्रेन में टीवी भी होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें विमान से मिलती-जुलती कौन सी सेवाएं हैं ट्रेन में

Latest India News