1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेन में गुलाब देकर आपका स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस, सर्व करेंगी चाय और खाना

ट्रेन में गुलाब देकर आपका स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस, सर्व करेंगी चाय और खाना

नई दिल्ली: हवाई जहाज में यात्रा करने के दौरान आपने देखा होगा कि गेट पर आपके स्वागत के लिए एक खूबसूरत सी एअर होस्टेस खड़ी रहती है। ऐसी सुविधा फिलहाल सिर्फ प्लेन में ही होती

train

विमान से मिलती-जुलती होंगी सेवाएं:
एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हम गतिमान एक्सप्रेस में विमानों से मिलती-जुलती सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने की कोशिश कर रहे हैं। प्लाइट की ही तरह इसमें ट्रने होस्टेस होंगी, जो कि यात्रियों को भोजन और चाय सर्व करेंगी। इस ट्रेन का किराया शताब्दी से 25 फीसदी ज्यादा होगा। इस ट्रेन में भारतीय और कॉन्टिनेंटल फूड सर्व किया जाएगा।

ये होगा किराया:
1. एसी चेयरकार का किराया 690 रुपए होगा।
2. एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया 1365 रुपए होगा।

इस ट्रेन में 12 कोच होंगे। यह ट्रेन 105 मिनट में दिल्ली से आगरा की दूरी को तय करेगी। इस ट्रेन को कानपुर-दिल्ली, चंडीगढ-दिल्ली, हैदराबाद-चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर, गोवा-मुंबई और नागपुर-सिकंदरापुर में भी चलाने की योजना है।

Latest India News