मंडला का नैनपुर रेलवे स्टेशन छोटी लाईन का एशिया महाद्वीप में सबसे बड़ा व पुराना जंक्शन है। यह रेलमार्ग अंग्रेजों ने बनाया था। इस रेल लाइन को डालने के पीछे अंग्रेजों का मकसद यहां की बेशकीमती सागौन का परिवहन करना था। इस रेल लाइन का नाम सतपुड़ा ब्रांच रखा गया था। खास बात यह है कि छोटी रेल लाईन बोर्ड खुद घाटे में रहकर मुसाफिरों को लंबे समय से सफर करा रहा था।
नैनपुर जंक्शन के तहत आने वाली रेलवे लाइन का करीब एक किलोमीटर तक का दायरा था। अब ये सिमट गया है। नागपुर लाइन बंद होने के बाद तो सिर्फ 10 किलोमीटर तक ही रह जाएगी।
Latest India News