1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. FTII विवाद: 12 फिल्म मेकर्स ने लौटाए नेशनल अवॉर्ड

FTII विवाद: 12 फिल्म मेकर्स ने लौटाए नेशनल अवॉर्ड

मुंबई: साहित्यकारों और लेखकों द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने के बाद उठा मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि मुंबई में बारह फिल्म मेकर्स ने अपने नेशनल अवॉर्ड लौटा दिए। फिल्म मेकर्स ने कन्नड़ लेखक

12 फिल्म मेकर्स ने...- India TV Hindi
12 फिल्म मेकर्स ने लौटाए नेशनल अवॉर्ड

मुंबई: साहित्यकारों और लेखकों द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने के बाद उठा मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि मुंबई में बारह फिल्म मेकर्स ने अपने नेशनल अवॉर्ड लौटा दिए। फिल्म मेकर्स ने कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी की हत्या के विरोध और फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) स्टूडेंट्स के समर्थन में अपने अवॉर्ड लौटाए है।

अवॉर्ड लौटाने वालों में शामिल फिल्म मेकर्स के नाम है- दिबाकर बनर्जी, आनंद पटवर्धन, परेश कामदार, निष्ठा जैन, कीर्ति नाखवा, हर्षवर्धन कुलकर्णी, हरी नाइर, राकेश शर्मा, इन्द्रनील लाहिरी, लिपिका सिंह, पंकज वत्स और विक्रांत पवार।

इन फिल्म मेकर्स ने एफटीआईआई स्टूडेंट्स का साथ देने की भी अपील की है। अवॉर्ड लौटाने के बाद दिबाकर बनर्जी ने कहा, ‘अवॉर्ड लौटाकर मैं सबको बताना चाहता हूं कि उन्हें स्टूडेंट्स की ओर ध्यान देना चाहिए।’ वहीं, आनंद पटवर्धन ने कहा, ‘मेरे लिए राष्ट्रीय पुरस्कार किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से ज्यादा अहम है क्योंकि यह उस संविधान द्वारा दिया जाता है, जिस पर मैं भरोसा करता हूं, लेकिन इसे वापस करना एक दुर्लभ लम्हा है जब उस संविधान की आत्मा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।’

इसे भी पढ़े- FTII छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

साहित्यकारों और कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने, दादरी कांड, एफटीआईआई स्टूडेंट्स की आवाज न सुनने, संस्कृति और शिक्षा का भगवाकरण करना जैसे कई कारणों का हवाला देते हुए फिल्म जगत के 10 फिल्म मेकर्स ने आज अपने नेशनल अवॉर्ड्स सरकार को वापस लौटा दिए। अवॉर्ड लौटाने वाले फिल्म मेकर्स का कहना है कि आगे आने वाले दिनों में कई और फिल्म मेकर्स भी अवॉर्ड लौटाएंगे।

गौरतलब है कि आज ही फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के स्टूडेंट्स ने 139 दिन पुरानी अपनी हड़ताल खत्म कर दी। पुणे फिल्‍म संस्‍थान के छात्रों ने आज अपनी हड़ताल खत्‍म करने का फैसला किया है। छात्रों ने अपनी हड़ताल वापसी करने के साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि गजेन्‍द्र चौहान को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। छात्रों ने कहा कि वे क्लास में जाएंगे लेकिन मंत्रालय से किसी तरह की बातचीत नहीं करेंगे।

Latest India News