1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. FTII छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

FTII छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 28, 2015 03:09 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 03:31 pm IST

नई दिल्ली: पुणे फिल्‍म संस्‍थान के छात्रों ने आज अपनी हड़ताल खत्‍म करने का फैसला किया है। छात्रों ने अपनी हड़ताल वापसी करने के साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि गजेन्‍द्र चौहान

FTII छात्रों ने भूख...- India TV Hindi
FTII छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

नई दिल्ली: पुणे फिल्‍म संस्‍थान के छात्रों ने आज अपनी हड़ताल खत्‍म करने का फैसला किया है। छात्रों ने अपनी हड़ताल वापसी करने के साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि गजेन्‍द्र चौहान को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।छात्रों ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वह संस्‍थान की अकादमिक गतिविधियों में भाग लेंगे लेकिन गजेन्‍द्र चौहान को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। गौरतलब है कि गजेन्‍द्र चौहान की नियुक्ति का विरोध करते हुए पुणे फिल्‍म संस्‍थान छात्र पिछले 139 दिनों से हड़ताल पर चले गए थे।

संस्थान के प्रमुख पद पर अभिनेता गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एफटीआईआई छात्र संघ (एफएसए) के प्रतिनिधि रंजीत नायर ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए 'भूख हड़ताल' वापस ली जा रही है।

बीते 108 दिन से आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे एफटीआईआई के छात्रों ने रविवार को भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। संस्‍थान के तीन छात्रों ने भूख हड़ताल वापस ले ली है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एफटीआईआई स्टूडेंट्स एसोसिएशन के छात्र रंजीत नयर ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव के.संजय मूर्ति ने छात्रों के पत्र का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने छात्रों को मंगलवार को 11 बजे मुम्बई के फिल्म प्रभाग में वार्ता के लिए बुलाया।

एफटीआईआई एसो‌सिएशन के छात्र रंजीत नयर ने बताया कि संयुक्त सचिव के.संजय मूर्ति सरकार के सूचना एंव प्रसारण मंत्रायलय की ओर से प्रतिनधित्व करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत