वाशिंगटन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर का मुद्दा UN महासभा में उठाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भारत के पक्ष में आवाजें उठने लगी हैं। पाकिस्तान के एक पूर्व शीर्ष राजनयिक ने भी ट्वीट किया है कि नवाज शरीफ के भाषण को देश में तो पसंद किया गया लेकिन बाकी विश्व ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
शरीफ के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने पलटवार किया और पाकिस्तान से कहा कि वह पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को खाली करे। इसके साथ ही भारत ने इस्लामाबाद को आतंकवाद का प्रमुख प्रायोजक बताया।
शरीफ द्वारा UN महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया जाने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक के बाद एक ट्वीट करके कहा, हम पाक अधिकृत कश्मीर को जल्दी खाली किए जाने की अपील करते हैं।
ये ट्वीट जल्दी ही ट्विटर पर वायरल हो गए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें TWEET
Latest India News