1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PHOTO: बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, राहत कार्य जारी

PHOTO: बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, राहत कार्य जारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बालटाल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की घटना के बाद यहां सेना का बचाव एवं राहत अभियान जोरों पर है। आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई

PHOTO: बालटाल में बादल...- India TV Hindi
PHOTO: बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, राहत कार्य जारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बालटाल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की घटना के बाद यहां सेना का बचाव एवं राहत अभियान जोरों पर है। आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हैं। सेना अधिकारियों ने कहा कि यात्रा मार्ग को शनिवार शाम तक दोबारा खोलने के लिए प्रयास जारी हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल एन. एन. जोशी ने कहा, "बालटाल में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है।"

जोशी ने कहा, "बालटाल फाटक और रंगामोर के बीच तीन स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिसके बाद वहां भूस्खलन हुआ है।"

उन्नीसवीं गढ़वाल रेजीमेंट की टुकड़ियों ने क्षेत्र में खोज अभियान शुरू कर दिया है। 24 राष्ट्रीय रायफल्स का त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और पास के गगनगीर शिविर से बचाव दल भी सोनमर्ग पहुंच चुका है।

अगली स्लाइड में देखे हादसे की तस्वीर-

Latest India News