1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PHOTO: बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, राहत कार्य जारी

PHOTO: बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, राहत कार्य जारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बालटाल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की घटना के बाद यहां सेना का बचाव एवं राहत अभियान जोरों पर है। आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे विमान एंबुलेंस से यहां लाया गया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग लापता हैं, जिनमें मैसर, अनिल साहू, अशहक साहिद मीर, रेयाज अहमद लोन, मुश्ताक अहमद, रामदेवी और फैयाज अहमद मीर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि बादल फटने की घटना में जान गंवाने वाले दोनों बच्चे आधार शिविर के पास दुकानों में काम करते थे।

इससे पहले 16 जुलाई को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलान गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी मार्ग से होकर अमरनाथ यात्री बालटाल आधार शिविर के लिए जाते हैं।

Latest India News