बिहार में भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीटकर मार डाला
ग्रामीणों ने इसके बाद चोरी करने के संदेह में पकड़े गए दोनों युवकों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। इस पिटाई से घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
