तिरुअनंतपुरम: UAE ने 4 संदिग्ध भारतीयों को आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने के शक में भारत वापस भेज दिया है। पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों में से 2 को तिरुअनंतपुरम और 2 को कोझिकोड एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि चारों संदिग्ध आतंकी 10 युवकों की टीम का हिस्सा हो सकते हैं। साथ ही ISIS ने ट्रेनिंग देकर UAE से भारत भेजा है। इन चारों से पूछताछ की जा रही है।
मलप्पुरम में, दो दिन पहले दो लोगों से पूछताछ की गयी और उन्हें जाने दिया गया था।
आज जिन युवकों से पूछताछ की जा रही है, उनमें से एक, पूर्व में छोड़े गए एक युवक का रिश्तेदार है।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
ISIS के लिए भर्ती करने वाली हैदराबाद की महिला गिरफ्तार
इससे पहले भी UAE ने आतंकी समूह ISIS के लिए कथित तौर पर भर्ती कराने में शामिल एक भारतीय महिला को वापस भेज दिया था जिसके बाद उसे भारत में गिरफ्तार कर लिया गया था। 37 साल की अफ्शा जबीन उर्फ ‘निकी जोसफ’ हैदराबाद की रहने वाली है लेकिन वह सोशल मीडिया की मदद से युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए लुभाने के लिए खुद को ब्रिटिश नागरिक बताती थी।
और पढ़ें: ISIS के लिए ऑनलाइन भर्ती करने वाली हैदराबाद की महिला गिरफ्तार
ISIS में दिलचस्पी ले रहे हैं मुंबई और श्रीनगर
श्रीनगर और मुंबई के लोग इंटरनेट सर्फिंग के जरिए ISIS जैसे संगठन के बारे में तमाम जानकारियां जुटा रहे है।
और पढ़ें: "अगले पांच सालों में पूरी दुनिया पर राज करेगा ISIS"
ISIS का किया समर्थन, पत्रकार जुबेर अहमद गिरफ्तार
जुबेर ने सोशल मीडिया पर ISIS का समर्थन किया था। मैं इस्लामिक स्टेट में बतौर सरकारी पत्रकार या सरकारी प्रवक्ता काम करने की इच्छा रखता हूं। अगर मुझे इस्लामिक स्टेट के लिए चुन लिया जाता है, तो मैं भारत की नागरिकता छोड़ने के लिए भी तैयार हूं।
Latest India News