1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जैसलमेर में अनूठी शाही शादी, बाराती बन कर आया पूरा अस्पताल, मरीजों का हुआ इलाज

जैसलमेर में अनूठी शाही शादी, बाराती बन कर आया पूरा अस्पताल, मरीजों का हुआ इलाज

जैसलमेर से योगेश गाजा की रिपोर्ट- पाली: शादी समारोह के दौरान नाच-गाने ओर रंगबिरंगे पहनावे के साथ साथ लजीज व्यंजनों के लुत्फ की बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन जब शादी समारोह में दवाईयों,

jaisalmer- India TV Hindi
jaisalmer

जैसलमेर से योगेश गाजा की रिपोर्ट-

पाली: शादी समारोह के दौरान नाच-गाने ओर रंगबिरंगे पहनावे के साथ साथ लजीज व्यंजनों के लुत्फ की बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन जब शादी समारोह में दवाईयों, इन्जेक्शन और मरीजों के इलाज का माहौल दिखे तो बात हैरान करने वाली होती है। जी हां और ये ही हैरान करने वाला नजारा सीमावर्ती जिले जैसलमेर में इन दिनों देखने को मिल रहा है जहां पर पाली जिले के नानेश पीजी मेमोरियल अस्पताल के ट्रस्टी पंकज शाह के बेटे की शादी हो रही है।

इस शादी समारोह के दौरान ट्रस्टी शाह ने निर्णय लिया कि शादी समारोह के बचे हुए वक्त में शादी में मेहमान बन कर आया अस्पताल का पूरा स्टाफ जैसलमेर जिले के मरीजों का इलाज करेगा और वो भी पूरी तरह से निशुल्क। फिर क्या था 19 से 21 जनवरी तक होने वाली इस शादी में आया पूरा अस्पताल अपने अत्याधुनिक संसाधनो के साथ जुट गया जैसलमेर के मरीजो का इलाज करने में। इतना ही नहीं इस कैम्प में इलाज करवाने के लिये मरीजों की बडी संख्या में तांता भी लगना शुरू हो गया। शिविर के पहले दिन 2 हजार से अधिक मरीजों ने यहां पर अपना इलाज करवाया।

क्या है पूरा मामला ?

चिकित्सकों की कमी एवं लचर स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे जैसलमेर जिले के लिए शाह परिवार द्वारा की जा रही है ये शादी किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पाली जिले के नानेश पीजी मेमोरियल अस्पताल द्वारा शादी के साथ-साथ जिले के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये लगाए गए कैम्प में बडी संख्या में मरीज उमड रहे  हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। शादी के साथ-साथ सेवा के इस जज्बे के लिए जैसलमेर वासी इस अस्पताल के ट्रस्टी पंकज शाह का धन्यवाद भी करते नजर आ रहे हैं।

19 से 21 जनवरी तक चलने वाली इस शादी के दौरान तीनों ही दिन इस अस्पताल के स्टाफ द्वारा जैसलमेर के मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई है और शादी समारोहों के बचे वक्त में चलने वाले इस अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिये अत्याधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं ताकि मरीजों को सामन्य जांच आदि के लिए भी चक्कर नहीं लगाने पडें।

बसों में बनाया अस्पताल

नानेश पीजी मेमोरियल चिकित्सालय द्वारा यहां पर बसों में अस्पताल बनाया गया है। ये बसें जब अंदर जाकर देखें तो हैरान करने वाली है क्योंकि किसी बस में एक्सरें मशीन लगी है तो कोई बस लेबोरेट्री के रूप में बनी है किसी बस में डेंटल सैक्शन चल रहा है तो कोई बस ऑपरेशन थियेटर के रूप में मॉडीफाई की गई और इतना ही नहीं बल्कि यहां मरीजों के भर्ती करने के लिये भी एक बस में वार्ड बनाया गया है जिसमें 8 बैड पूरी चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस है।

अगली स्लाइड में पढ़े- इलाज करवाने आए लोग वर-वधु को दे रहे हैं आशीर्वाद

Latest India News