1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जैसलमेर में अनूठी शाही शादी, बाराती बन कर आया पूरा अस्पताल, मरीजों का हुआ इलाज

जैसलमेर में अनूठी शाही शादी, बाराती बन कर आया पूरा अस्पताल, मरीजों का हुआ इलाज

जैसलमेर से योगेश गाजा की रिपोर्ट- पाली: शादी समारोह के दौरान नाच-गाने ओर रंगबिरंगे पहनावे के साथ साथ लजीज व्यंजनों के लुत्फ की बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन जब शादी समारोह में दवाईयों,

fort

उमड़ा मरीजों का मेला

हैरान कर देने वाले इस नजारे से जैसलमेर के ग्रामीण व शहरी लोग बडी संख्या में रूबरू हो रहे हैं और बेहतर चिकित्सकों द्वारा बेहतर तरीके से इलाज लेने के लिये बडी संख्या में उमड भी रहे हैं। आंकडों की मानें तो इस कैम्प के पहले दिन दो हजार से भी अधिक मरीजों ने इस कैम्प में पहुंच कर अपना इलाज करवाया है।

इलाज करवाने आए लोग वर-वधु को दे रहे हैं आशीर्वाद

जैसलमेर से 20 किलोमीटर दूर स्थित इस मेडिकल कैम्प में मरीजों को आने में दिक्कत नहीं हो इसके लिए बकायदा 5 बसें प्रतिदिन मरीजों को लाने व ले जाने का काम कर रही है। बेहतरीन चिकित्सकों की टोली के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ यहां आने वाले सभी मरीजों की सलीके से देखभाल करने के साथ साथ मरीजों को दवाईयां भी निशुल्क प्रदान कर रहा है। इलाज करवाने आए लोग वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे है।

अगली स्लाइड में देखिए अनूठी शाही शादी की तस्वीरें-

Latest India News