1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC Result: आज देश को मिलेंगे 1364 नए ऑफिसर

UPSC Result: आज देश को मिलेंगे 1364 नए ऑफिसर

नई दिल्ली: आज UPSC 2014 के परीक्षा परिणामों को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से IAS और IPS अफसरों का चयन होता है। देश भर के 59 केंद्रों में 2,137 स्थानों पर पिछले

UPSC Result: आज देश को मिलेंगे...- India TV Hindi
UPSC Result: आज देश को मिलेंगे 1364 नए ऑफिसर

नई दिल्ली: आज UPSC 2014 के परीक्षा परिणामों को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से IAS और IPS अफसरों का चयन होता है। देश भर के 59 केंद्रों में 2,137 स्थानों पर पिछले साल 24 अगस्त को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। करीब 9.45 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था पर करीब 4.51 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

इनमें से 16,933 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा का आयोजन पिछले साल दिसंबर में किया गया था जिसमें 16,933 में से 16,286 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।

यह पहला मौका है जब कमीशन इंटरव्यू और पर्सनेलिटी टेस्ट के 4 दिन बाद ही परीक्षा के परिणाम का ऐलान कर रही है। सिविल सर्विसेज की इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं। पहला प्रारंभिक परीक्षा फिर मेन्स और उसके बाद इंटरव्यू।

Latest India News