सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे इस साल 13 मार्च को घोषित किए गए थे।
3,308 लोगों को साक्षात्कार में शामिल होने के योग्य घोषित किया गया। इनमें से 3,303 अभ्यार्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार का आयोजन 27 अप्रैल से 30 जून तक हुआ था। अधिकारी ने बताया कि इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1,364 पद भरे जाने हैं।
पिछले साल अगस्त में हुई प्रीलिम्स में करीब साढ़े चार लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें से सोलह हजार नौ सौ तैंतीस को मेन्स के लिए चुना गया था। इसमें से फिर तैंतीस सौ आठ उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था जिन्होंने इंटरव्यू में हिस्सा लिया। अब इनमें से सिर्फ 1364 छात्रों को चुना जाना है।
Latest India News