नई दिल्ली: व्यापम घोटाले में हर दिन हो रहे नए-नए घटनाक्रम को देखते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज हाई कोर्ट से CBI जांच की सिफारिश का ऐलान कर दिया। शिवराज ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित करते हुए कहा कि, "वह घोटाले की CBI जांच के लिए तैयार हैं"।
उन्होंने कहा कि, मेरा हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट पर पूरा विश्वास है। मैं हाई कोर्ट का आदर करता हूं। मुझे जांच पर भी कोई संदेह नहीं है। लेकिन पिछले दिनों जिस तरह मौतें हुई हैं, इसके बाद से लगातार ऐसा माहौल बना हुआ था कि जांच CBI से क्यों नहीं कराई जा रही है। मेरा पहले उत्तर ये था कि CBI को जांच मैं नहीं दे सकता, हाई कोर्ट मॉनिटरिंग कर रहा है।
और पढ़ें: व्यापम स्कैम पर दिग्विजय की याचिका पर सुनवाई 9 जुलाई को
शिवराज ने कहा कि, व्यापमं की जांच STF कर रही है। मैंने राज्य में एक पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की थी। जब मुझे लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ियां हो रही हैं तो तुरंत STF से जांच के आदेश दे दिए।
और पढ़ें: व्यापम: सिपाही रमाकांत ने फांसी लगाई, कुल मौतें 47
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। पिछले दिनों जो सवाल खड़े हुए उसका उतर निष्पक्षता से जरूरी है। इसलिए सवाल जो उठाए गए है उनका समाधान जरूरी है। हम पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए। मैं ये मानता हूं कि जनता के मन में भी सवाल खड़े हुए हैं। मैं हाई कोर्ट को अनुरोध पत्र भेज रहा हूं कि CBI से जांच कराई जाए। प्रेस कांफ्रेंस करने के तुरंत बाद शिवराज चले गए।
शिवराज सिंह का हाई कोर्ट को पत्र-
मध्य प्रदेश सरकार व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई से कराने रजामंद हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाईकोर्ट को एक पत्र लिखने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि जैसे ही उन्हें भर्ती में होने वाली गड़बड़ी की जानकारी लगी, तब उन्होंने तुरंत जांच का जिम्मा एसटीएफ को सौंप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसटीएफ की जांच पर मुझे भरोसा है। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसआईटी जांच कर रही है. मेरा हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। मैं उनका आदर करता हूं लेकिन जिस तरह से विपक्ष सवाल उठा रहा है, उसके जवाब मिलने ज़रूरी हैं।
शिवराज ने कहा कि व्यापमं घोटाले की जांच को लेकर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पर पूरा भरोसा है। पिछले कुछ दिनों में कथित तौर पर व्यापमं मामले से जुड़ी कई मौतों पर दु:ख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र लोक-लाज से चलता है। पिछले दिनों से जनता के मन में भी कई सवाल उठे हैं।
Latest India News