नई दिल्ली: व्यापाम घोटाले से जुड़े लोगों की मौत पर रहस्य हर दिन गहराता जा रहा है। घोटाले से जुड़े एक और शख्स की मौत हो गई है। ओरछा में तैनात सिपाही रमाकांत शर्मा ने अपने सरकारी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
व्यापमं घोटाले में जांच कर रही STF ने जनवरी में पूंछताछ की थी। मृतक सिपाही रमाकांत शर्मा में बताया था की वह पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्तियों से बात करता था और पैसों की बात पक्की हो जाने के बाद उनसे पैसे लेकर ऊपर भेज देता था।
व्यापम घोटाले ये जुड़े मामले में यह 4 दिनों में लगातार चौथी मौत है। इससे पहले पत्रकार अक्षय सिंह, जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन अरुण सिंह, एक महिला कांस्टेबल समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारहाल सिपाही की मौत स्थानीय लोगों के गले नहीं उतर रही है। ओरछा पुलिस भी दवी जुवान से इस घटना को व्यापमं घोटाले से जुड़ी मान रही हे लेकिन कोई भी पुलिस का अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।