टाइगर मेमन
मुंबई बम धमाकों का सबसे अहम आरोपी जमाल उर्फ टाइगर मेमन है क्योंकि इस धमाकों को अंजाम तक पहुंचाने का काम टाइगर मेमन ने किया था। 1993 के मुंबई बम धमाकों की साजिश का मास्टरमाइंड तो डॉन दाऊद इब्राहीम था लेकिन इन धमाकों को अंजाम तक पहुंचाया था जमाल उर्फ टाइगर मेमन ने। टाइगर बांद्रा की एक नामी कॉल गर्ल सोमा लाला के पास बहुत जाता था। पुलिस ने सोमा को पकड़ा और उससे टाइगर के दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई थी लेकिन इस पूरी साजिश को अंजाम देकर टाइगर देश छोड़ कर फरार हो चुका था।
Latest India News