मोहम्मद दौसा
मुंबई धमाकों के 3 मुख्य आरोपियों में टाइगर और दाऊद के बाद तीसरा आरोपी है मोहम्मद दौसा। दौसा को 2003 में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी साल मई में गैंगस्टर दौसा पर द्वारा कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान मॉडल्स बुलवाने और ऑडिशन करवाने का मामला सामने आया था। 2010 में आर्थर रोड जेल में दौसा अबू सलेम पर भी हमला कर चुका है, जिसके बाद दोनों को अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया था। दौसा की पत्नी और 2 बच्चों का दुबई में सोने और इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनस है।
Latest India News