हज जाने से पहले कुछ बातों पर अमल करना ज़रूरी है........
1. हज पर जाने से पहले हाजी अपनी नियत को अल्लाह के लिए निःस्वार्थ कर लें।
2. अल्लाह का शुक्र अदा करे कि अल्लाह ने उसे हज करने की तौफीक़ (हृदय में हज पर जाने का पुख्ता इच्छा डाल दी ) और शक्ति प्रदान की और हज पर जाने के लिए रास्ते और कारण को आसान और सरल बना दिया।
3. ख़ुद को अल्लाह के आदेश पर चलने वाला बना दे।
4. हज का ख़र्च हलाल कमाई से पूरा करे क्योंकि अल्लाह अच्छी चीज़ों को पसन्द करता है और बन्दों से अच्छी वस्तुओं को ही स्वीकार करेगा।
5. हज पर जाने वाला पूर्ण गुनाहों से सच्ची तौबा करे, यदि उस पर किसी का हक़ बनता है तो पहले वह उसे अदा करे, किसी से कुछ कर्ज़ लिया है तो पहले उसे उतारे।
6. हज पर जाने से पहले हज करने का तरीका सीख ले। हज में क्या उचित है क्या अनुचित, ये जान ले। कौन सा काम अनिवार्य है ये भी पता कर ले।
Latest India News