1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जा रहा था किसी और से शादी करने, गुस्से में महिला ने काटा प्रेमी का गुप्तांग

जा रहा था किसी और से शादी करने, गुस्से में महिला ने काटा प्रेमी का गुप्तांग

मुवत्तुपुझा की रहने वाली आरोपी महिला तलाकशुदा है और पिछले ढाई सालों से उसके पीड़ित शख्स के साथ प्रेम संबंध हैं। पुलिस के मुताबिक, इरशाद ने चुपचाप उससे शादी की थी और इस शादी को बाकायदा विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत भी कराया गया था। पुलिस को शक है

Kerala- India TV Hindi
Kerala

नई दिल्ली: केरल के मलप्पुरम में 30 साल की एक महिला ने एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के गुप्तांग को चाकू से काट डाला। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला को जब पता चला कि उसका प्रेमी इरशाद (26) किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। मंगलवार को दोनों ने कट्टीपुरम के एक लॉज में चेक इन किया। बाद में यहीं पर महिला ने उसके गुप्तांगों को काट डाला। ये भी पढ़ें: नेपाल में मिली हनीप्रीत की लाश, बाबा राम रहीम ने कराई हत्या?

पीड़ित युवक की पहचान पुराथुर के रहने वाले इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस को दिए गए बयान में उसने कहा कि उसने खुद ही अपने गुप्तांग को चोट पहुंचाई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोनों ने एक लॉज में कमरा बुक किया था और यह घटना वहीं पर हुई। चाकू से हुए हमले के बाद इरशाद कमरे से बाहर की ओर भागा। पुलिस ने बताया कि लॉज के स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

मुवत्तुपुझा की रहने वाली आरोपी महिला तलाकशुदा है और पिछले ढाई सालों से उसके पीड़ित शख्स के साथ प्रेम संबंध हैं। पुलिस के मुताबिक, इरशाद ने चुपचाप उससे शादी की थी और इस शादी को बाकायदा विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत भी कराया गया था। पुलिस को शक है कि इरशाद किसी और लड़की से शादी करने की योजना बना रहा था, जिसकी आरोपी महिला को भनक लग गई और इसी वजह से उसने इरशाद पर चाकू से हमला कर उसका गुप्तांग काट डाला।

Latest India News