1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल में मिली हनीप्रीत की लाश, बाबा राम रहीम ने कराई हत्या?

नेपाल में मिली हनीप्रीत की लाश, बाबा राम रहीम ने कराई हत्या?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 22, 2017 12:56 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 01:01 pm IST

खबर के मुताबिक हनीप्रीत की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस हनीप्रीत को नेपाल के चप्पे-चप्पे में खोज रही है। खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है।

Honeypreet-Ram_Rahim- India TV Hindi
Honeypreet-Ram_Rahim Image Source : PTI

नई दिल्ली: बलात्कारी बाबा राम रहीम की दुलारी हनीप्रीत के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि नेपाल में हनीप्रीत की लाश मिली है और पुलिस हनीप्रीत की मौत की वजह तलाश रही है। दावा ये किया जा रहा है कि राम रहीम को ये पता चल चुका था कि हनीप्रीत अपने बयानों से उसके साम्राज्य को ताश के पत्ते की तरह बिखेड़ सकती है इसलिए राम रहीम ने हनीप्रीत की हत्या करवा दी। यूट्यूब चैनल पर हनीप्रीत की लाश की तस्वीर दिखाई जा रही है। चुंकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है इसलिए हम आपको ये तस्वीर नहीं दिखा रहे हैं। ये भी पढ़ें: मोदी सरकार अब लोन के बिना भी सबको घर खरीदने के लिए देगी लाखों रुपये

बताया जा रहा है कि पुलिस को हनीप्रीत की हत्या के बारे में पूरी जानकारी है लेकिन इस खबर को छिपा दी गई है। वायरल खबर के मुताबिक हनीप्रीत की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस हनीप्रीत को नेपाल के चप्पे-चप्पे में खोज रही है। खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है। जब राम रहीम को लगा कि वो ज्यादा दिनों तक पुलिस को चकमा नहीं दे पाएगी तो उसने अपने भक्तों को आदेश दिया कि हनीप्रीत को रास्ते से हटा दे। उसकी हत्या कर दे क्योंकि वो राम रहीम के लिए खतरा बन चुकी थी। इन्हीं दलीलों के बदौलत सोशल मीडिाय में ये दावा किया जा रहा है कि वो हनीप्रीत की हत्या कर दी गई है।

सोशल मीडिया के दावे हैरान करने वाले हैं लेकिन सवाल ये है कि जो राम रहीम जेल के अंदर हनीप्रीत की रट लगा रहा है उससे मिलने की गुहार कर रहा है वो भला अपनी ही चहेती को मारना क्यों चाहेगा? क्या वाकई हनीप्रीत बाबा के लिए खतरा बन चुकी है? ये बात सही है कि हरियाणा पुलिस किसी भी कीमत पर हनीप्रीत को पकड़ना चाहती है लेकिन वो सात राज्यों की पुलिस को चकमा देकर नेपाल पहुंची है लेकिन नेपाल में वो कहां छुपी है ये किसी को पता नहीं है।

सोशल मीडिया में अब ये दावा किया जा रहा है कि उसकी हत्या कर दी गई है.. नेपाल में उसकी लाश मिली है और तो और हनीप्रीत की हत्या का इल्जाम भी बलात्कारी बाबा राम रहीम के सिर पर डाला जा रहा है इसलिए सबसे पहले ये जानना लाजमी है कि क्या राम रहीम हनीप्रीत की हत्या करवा सकता है। राम रहीम के पुराने सहयोगियों की मानें तो अपने भक्तों की निगाह में बलात्कारी बाबा भले ही भगवान हो लेकिन वह एक खुदगर्ज इंसान है जो कुछ भी कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत