A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या! CID में थीं तैनात

महिला पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या! CID में थीं तैनात

लक्ष्मी वी ने 2014 में कर्नाटक लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके पुलिस ज्वाइन की थी और 2017 में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी और फिलहाल वे पहली पोस्टिंग पर ही तैनात थीं।

<p>कर्नाटक की महिला...- India TV Hindi
Image Source : KARNATAKA POLICE कर्नाटक की महिला पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या!

बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरू में एक महिला पुलिस अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीआईडी में डीएसपी के पद पर तैनात लक्ष्मी वी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी वी अपने एक रिश्तेदार के घर पर रात्रीभोजन के लिए गई हुईं थी और वहीं पर एक एक कमरे में फांसी लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। लक्ष्मी वी ने 2014 में कर्नाटक लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके पुलिस ज्वाइन की थी और 2017 में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी और फिलहाल वे पहली पोस्टिंग पर ही तैनात थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Latest India News