1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आज, भारत में भुखमरी से निजात कैसे'

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आज, भारत में भुखमरी से निजात कैसे'

नई दिल्ली: आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। प्रत्येक वर्ष ’16 अक्टूबर’ को यह मनाया जाता है लेकिन वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक में भारत ब्रिक्स देशों में सबसे निचले पायदान पर है। बेशक देश में गरीबी

भारत में भुखमरी से निजात कैसे?

आखिर भारत में इस भुखमरी की वजह क्या है? पहली वजह है सरकार की विफल नीतियां। इसकी वजह से योजनाएं निचले स्तर यानी आम आदमी तक नहीं पहुंच पाती। देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियों और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार ने लोगों को अकाल मौत मरने पर मजबूर कर दिया है। वितरित होने वाले अनाज का 52 फीसदी या वितरण, परिवहन और भंडारण व्यवस्था की खामियों के चलते नष्ट हो जाता है या फिर खुले बाजारों में ऊंची दर में बेच दिया जाता है। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग पौष्टिक और बेहतर क्वालिटी का अनाज खरीदने में सक्षम नहीं है।

भुखमरी से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी। केन्द्र और राज्य सरकारों को जहां सामाजिक उत्थान वाली योजनाओं के तंत्र को दुरुस्त करना होगा, वहीं समाज में जागरूकता लानी होगी। भुखमरी और कुपोषण की समस्या से निजात के लिए कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ ही एक मजबूत जनसमर्पण और पहल जरूरी है। 

Latest India News