1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जांच से डरा जाकिर नाइक? नहीं लौटेगा भारत, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द

जांच से डरा जाकिर नाइक? नहीं लौटेगा भारत, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द

नई दिल्ली: क्या इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाइक हिंदुस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से डर गए हैं ? क्या जाकिर नायक को डर है जल्द ही आतंकियों के साथ उनके कनेक्शन का पर्दाफाश होने वाला है

zakir naik- India TV Hindi
zakir naik

नई दिल्ली: क्या इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाइक हिंदुस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से डर गए हैं ? क्या जाकिर नायक को डर है जल्द ही आतंकियों के साथ उनके कनेक्शन का पर्दाफाश होने वाला है ? ये सवाल इसलिए क्योंकि जाकिर नायक ने फिलहाल हिंदुस्तान आने से इनकार कर दिया है। कल उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, वो भी रद्द कर दी गई है।

जांच से डरा जाकिर ?

कई खूंखार आतंकियों की नजर में नायक बनने वाले जाकिर नाइक के हिंदुस्तान लौटने पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत में आज जाकिर नाइक का इंतजार हो रहा था। भारत में ज़ाकिर से पूछताछ की तैयारी चल रही थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक जाकिर नाइक आज भारत लौटने के बजाए अभी कुछ दिन तक विदेश में ही रहेंगे। इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने जानकारी दी थी कि 12 जुलाई को मुम्बई के ट्राइडेंट होटल में जाकिर की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी लेकिन अब  ये प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है।

Also read:

इंडिया टीवी ने ज़ाकिर की वापसी को लेकर इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के मुम्बई स्थित दफ्तर में संपर्क किया लेकिन ज़ाकिर के दफ्तर को उनके किसी कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। ज़ाकिर के ख़िलाफ़ सरकार कड़े कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है।

जाकिर पर बैन की तैयारी

  • जाकिर पर शिकंजा कसने के लिए सरकार अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रीवेंशन एक्ट में संशोधन की तैयारी कर रही है
  • एक्ट में संशोधन के बाद जाकिर पर भड़काऊ भाषण देने का हवाला देकर बैन लगाया जा सकता है
  • फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर बैन लगाने का कोई प्रावधान नहीं है

जाकिर के आतंकियों से संबंध?

इस बीच खुलासा हुआ है कि जाकिर नाइक की पीस टीवी को विदेशों से करोड़ों की फंडिंग होती थी। ये सनसनीखेज खुलासा पीस टीवी के ही पूर्व कर्मचारी और कभी जाकिर नाइक का सहयोगी रहे जुबेर खान ने किया है। उनका दावा है कि  विदेशों से मिले फंड का इस्तेमाल ज़ाकिर समाजसेवा की जगह अपने और अपने परिवार के ऐशो आराम के लिए करता था। जुबेर को जाकिर के आतंकियों से कनेक्शन का भी शक है।

Latest India News