1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1996 में बम ब्लास्ट किया और दूसरे राज्य में बस गया, अब 29 साल बाद पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

1996 में बम ब्लास्ट किया और दूसरे राज्य में बस गया, अब 29 साल बाद पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

कोयंबटूर में 1996 में बम ब्लास्ट कर के दूसरे राज्य में बसने वाले आरोपी को अब 29 साल बाद पुलिस ने धर दबोचा है। आइए जानते हैं पुलिस के इस पूरे ऑपरेशन के बारे में।

Coimbatore bomb blast accused Sadiq arrested - India TV Hindi
Image Source : ANI/PEXELS सांकेतिक फोटो।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में साल 1996 में हुए बम ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी को 29 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। कोयंबटूर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1996 के कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी सादिक राजा को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग तीन दशकों तक फरार रहने के बाद उसे कर्नाटक के विजयपुरा शहर से गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी पहचान-शादी भी कर ली

कोयंबटूर बम ब्लास्ट केस का मुख्य आरोपी सादिक, जो मूल रूप से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट का रहने वाला है, विस्फोट के बाद से फरार था और बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। वह तमिलनाडु से बेंगलुरु, फिर हुबली और अंततः विजयपुरा में बस गया। पिछले 12 सालों से वह एक फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रहा था और सब्जी विक्रेता का काम कर रहा था। उसकी शादी हुबली की एक महिला से हुई है।

कैसे पकड़ा गया आतंकी?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सादिक मदुरै और नागोर की घटनाओं सहित अन्य विस्फोट मामलों में भी शामिल था। कोयंबटूर पुलिस ने विशिष्ट सुरागों पर कार्रवाई की और इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा। यहां तक कि विजयपुरा जिला पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी। अब उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच के लिए तमिलनाडु ले जाया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ते और कोयंबटूर सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

और किन मामलों में आरोपी है सादिक?

PTI के मुताबिक, कोयंबटूर का रहने वाले सादिक ने छिपने के दौरान कई उपनाम का इस्तेमाल किया था- इनमें राजा, दर्जी राजा, वलारंथा राजा, शाहजहां अब्दुल मजीद मकानदार और शाहजहां शेख शामिल हैं। जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सादिक 1996 में कोयंबटूर में हुए पेट्रोल बम हमले, 1996 में नागोर में हुए सईथा हत्याकांड और 1997 में मदुरै में हुई जेलर जयप्रकाश की हत्या से जुड़े मामले में भी आरोपी है।

ये भी पढ़ें- कौन है हरजीत सिंह उर्फ लाडी? जिसने कपिल शर्मा के कैफे पर कराई गोलीबारी; NIA ने 10 लाख रुपये रखा है इनाम

बिना अनुमति महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली तो खैर नहीं, जानें कानून कितनी सजा देगा

Latest India News