1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "मैं अखिलेश यादव के लिए फ्री में कथा करूंगा, पैसों के लिए कथा नहीं करता", आप की अदालत में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

"मैं अखिलेश यादव के लिए फ्री में कथा करूंगा, पैसों के लिए कथा नहीं करता", आप की अदालत में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "उनसे हम कहेंगे कि उनकी अगर श्रद्धा जगे तो हमारी कथा करवाएं, हम उनके गांव में, जहां वो कहेंगे, वहां आएंगे, टेंट और साउंड अपना लाएंगे। यजमान उनको बनना पड़ेगा। एक रुपए दक्षिणा नहीं लेंगे और कथा सुनाकर जाएंगे।"

Dhirendra Krishna Shastri- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'आप की अदालत' में इस बार के खास मेहमान प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री थे। उन्होंने शो के दौरान सवालों के खुलकर जवाब दिए। 

अखिलेश यादव के लिए फ्री में कथा करूंगा: धीरेंद्र

रजत शर्मा ने सवाल किया कि अखिलेश यादव कह रहे थे कि अगर आपको बागेश्वर बाबा की कथा करवानी हो तो 50 लाख रुपए खर्च करने होते हैं। गरीब आदमी की तो हैसियत ही नहीं है उनसे कथा करवाने की। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हम उनको आप की अदालत के माध्यम से निवेदन करना चाहेंगे कि दक्षिणा हम लेते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन जितनी उन्होंने कही है, उतनी हमें अभी तक मिली नहीं है।"

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "उनसे हम कहेंगे कि उनकी अगर श्रद्धा जगे तो हमारी कथा करवाएं, हम उनके गांव में, जहां वो कहेंगे, वहां आएंगे, टेंट और साउंड अपना लाएंगे। यजमान उनको बनना पड़ेगा। एक रुपए दक्षिणा नहीं लेंगे और कथा सुनाकर जाएंगे।"

हम चाहते हैं कि हम मंदिर बनाकर के नहीं, जीते जी अस्पताल बनाकर मरें: धीरेंद्र

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "आदिवासियों की कथाएं, आदिवासी क्षेत्रों में जाकर के उनको यजमान बनाकर, अपने टेंट लगाकर, साउंड लगाकर हमने कथा की। उसका गुणगान उन्होंने आज तक नहीं किया। हम दक्षिणा लेते हैं, हमारी 2 मजबूरी हैं। एक कैंसर हॉस्पिटल की मजबूरी, हमारा क्षेत्र बहुत पिछड़ा है। वहां बहुत गरीबी है। लोग आस्था के नाम पर धर्मांतरण करते हैं वहां पर। तो हम चाहते हैं कि हम मंदिर बनाकर के नहीं, जीते जी अस्पताल बनाकर के मरें।"

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "दूसरा है अन्नपूर्णा भंडारा, हमारे पिताजी सीएम नहीं थे। व्यवस्था चलानी है तो दक्षिणा तो लगेगी। कोई श्रद्धापूर्वक दे देता है तो हम मना नहीं करते। लेकिन अगर इस देश का कोई व्यक्ति इतना अमीर दिल का हो कि अगर वो हमारे कैंसर हॉस्पिटल और अन्नपूर्णा सेवा का संकल्प ले ले, हम आप की अदालत में ताल ठोककर कहते हैं कि जब तक जिएंगे, एक रुपया अपनी जेब में नहीं लेंगे। बस ये दो सपने वो पूरे कर देवे। हमें कोई अपेक्षा नहीं है।"

ये भी पढ़ें
लंदन में एक बाथरूम के अंदर कैसे अटक गए थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? 'आप की अदालत' में खुद सुनाया मजेदार किस्सा
पिज्जा खाने को मिला तो हैरान क्यों रह गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? 'आप की अदालत' में बताया
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 20 हजार श्रद्धालुओं के साथ देखा 'आप की अदालत' कार्यक्रम, खुद बने थे मेहमान
पं. धीरेन्द्र शास्त्री को कैसी पत्नी चाहिए? आप की अदालत में दिया जवाब, जानें क्या बोले बागेश्वर बाबा
Aap Ki Adalat: आप की अदालत में पहुंचे बागेश्वर बाबा, अनंत अंबानी की शादी में चार्टर प्लेन से जाने पर कही ये बात
Aap Ki Adalat: आप की अदालत में पहुंचे बागेश्वर बाबा, बताया किस विषय में ऑक्सफोर्ड से करना चाहते हैं पीएचडी

Latest India News