A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: जब अटल बिहारी वाजपेयी से मिले थे 12 साल के देवेंद्र फडणवीस, साथ खिंचवाई फोटो, खुद सुनाया किस्सा

आप की अदालत: जब अटल बिहारी वाजपेयी से मिले थे 12 साल के देवेंद्र फडणवीस, साथ खिंचवाई फोटो, खुद सुनाया किस्सा

आप की अदालत में देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से उन्होंने 12 साल की उम्र में कैसे मुलाकात की।

Devendra Fadnavis- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आप की अदालत में देवेंद्र फडणवीस

नई दिल्ली: आप की अदालत में इस बार के मेहमान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस थे। इस दौरान उन्होंने सवालों के खुलकर जवाब दिए। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से अपने बचपन में हुई मुलाकात के बारे में भी बात की।

अटल बिहारी से कैसे मिले फडणवीस?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया, "जब मैं 12 साल का था तो नागपुर में बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन था। इस अधिवेशन में अटल जी आए थे और वो जमाना बहुत सिक्योरिटी वाला नहीं था। मैंने अपने पिताजी से कहा कि अटल जी के साथ फोटो खींचनी है लेकिन पिताजी ने टाल दिया। उसी समय मैंने प्रमोद जी को पकड़ा और कहा कि मुझे अटल जी के साथ फोटो निकालनी है। प्रमोद जी ने अटल जी से कहा कि 2 बेटे हैं और वो आपके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं। उस समय पिताजी शहर के अध्यक्ष वगैरह थे। फिर हम दोनों भाई गए और अटल जी के साथ फोटो खिंचवाई। जब हम फोटो खिंचवा रहे थे तब सामने से पिताजी आए। तो वो बड़े आश्चर्यचकित रह गए कि ये फोटो खिंचवाने कैसे आ गए। अटल जी ने उस समय कहा था कि देखो 2 शेरों के साथ मैं फोटो खींच रहा हूं। मेरे लिए वो फोटो किसी मेडल से कम नहीं है।"

स्कूल के समय को याद किया

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शो के दौरान स्कूल टाइम को भी याद किया और कहा, "मैं हमेशा बैक बेंचर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि पीछे बैठने का मजा ही अलग है, इसलिए सामने आने की कोशिश नहीं की। लेकिन कुछ ऐसे वाकये हुए कि बदमाशी किसी ने की और नाम मेरा लग गया। इसलिए टीचर ने मुझे आगे बिठा दिया। लेकिन मैं बहुत कम आगे बैठा था और जिंदगी पीछे की बेंच पर ही ज्यादा निकली है मेरी।"

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरा भी राजनीति में आने का विचार नहीं था। लेकिन विद्यार्थी परिषद का काम करता था और संघ का स्वयंसेवक था। विद्यार्थी परिषद का काम करते हुए मुझे एक दिन कहा गया कि आपको बीजेपी में काम करना है। 

Latest India News