नई दिल्लीः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आप की अदालत में खुलकर सवालों का जवाब दिया। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने शिवसेना और एनसीपी में फूट की वजह भी बताई।
शिवसेना और एनसीपी में फूट की वजह बीजेपी नहींः फडणवीस
एक सवाल का जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे की पार्टी को सबसे पहले 1992 में शरद पवार ने तोड़ा था, जब बालासाहेब ठाकरे जीवित थे और छगन भुजबल के साथ 13 नेताओं ने शिवसेना छोड़ दी थी। उन्हीं शरद पवार के साथ उद्धव जी ने गठबंधन किया और मुख्यमंत्री बने। इसलिए वह शिवसेना या एनसीपी में फूट के लिए हमें दोष नहीं दे सकते।
इसलिए शिवसेना और एनसीपी में हुई टूट
एकनाथ शिंदे एक कट्टर शिवसैनिक थे, वह कभी साथ न छोड़ते। यही एनसीपी के साथ हुआ। शरद पवार के उत्तराधिकारी के रूप में इतने सालों से अजित पवार को देखा जाता था लेकिन पिछले कुछ सालों में सुप्रिया सुले को उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया गया। अजित पवार को एहसास हो गया था कि उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी क्योंकि उन्हें खलनायक बनाया जा रहा था। इसलिए दोनों पार्टियां जो टूटी, इनकी अंदरूनी महत्वाकाक्षाओं के कारण टूटी "।
उद्धव के सीएम रहते कैसे टूट गई शिवसेना, फडणवीस ने बताई वजह
इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने पूछा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे के पास पूरी मशीनरी, पुलिस, इंटेलीजेंस था, फिर भी उनकी नाक के नीचे से विधायक निकाल कर ले गए? इसका जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि "इसका कारण यह है कि उद्धव ठाकरे का अपने विधायकों के साथ संपर्क टूट गया था। उनके विधायक उनसे मिल भी नहीं पाते थे और उन्हें गेट से ही वापस भेज दिया जाता था। इनमें वे नेता भी थे जो सालों से बालासाहेब ठाकरे के साथ थे। फिर उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस का तुष्टिकरण शुरू कर दिया और विधायक घुटन महसूस करने लगे। उद्धव जिस मंजिल पर रह रहे थे, उनकी जमीन नहीं दिख रही थी। इसीलिए लोग निकल गए।
क्या शिंदे की मदद की थी, दिया ये जवाब
जब उनसे पूछा गया कि शिवसेना विधायकों के जाने में आपने मदद की थी क्या। इसका जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि राजनीति में हम सिर्फ़ कंचे खेलने के लिए तो नहीं बैठे। यह एक राजनीतिक मौका था जिसका हमने पूरा फायदा उठाया।" जब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की सीमा से बाहर चले गए, तब उन्होंने मुझसे संपर्क किया। उन्होंने कहा, 'मैं निकल चुका हूं।' मैंने कहा, 'मैं हूं, चिंता मत करिए, निकलिए।'
यहां देखें पूरा इंटरव्यू