A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में जनता की डिमांड पर CM मोहन यादव ने कौन सा गाना गाया?

'आप की अदालत' में जनता की डिमांड पर CM मोहन यादव ने कौन सा गाना गाया?

इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो आप की अदालत में सीएम मोहन यादव ने जनता की डिमांड पर गाना भी गाया। उनके गाने को सुनकर जनता ने खूब तालियां बजाईं।

Mohan Yadav- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सीएम मोहन यादव

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो आप की अदालत में इस बार के मेहमान मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव थे। उन्होंने शो के एंकर और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने पब्लिक डिमांड पर गाना भी गाया।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

ऑडियंस में एक लड़की ने सीएम मोहन यादव से कहा, "मैंने सुना है कि आपको गाना गाने का बड़ा शौक है। तो आप इस अदालत में हमें गाना सुना दीजिए प्लीज।" इस पर सीएम मोहन यादव ने मुस्कुराते हुए कहा, "देखिए, गाने की कॉलेज के समय की बात अलग थी। अब तो हम नेता हैं। भाषण ही अच्छी चीज है। थोड़ा कठिन हो जाएगा। लेकिन ये सही है कि हमारे मनोविकास की दृष्टि से, एकाग्रता की दृष्टि से सत्संग और गाने का अपना एक महत्व है। मुझे थोड़ा भक्ति भावना और त्यौहार मनाने की आदत है।"

हालांकि जनता की डिमांड पर सीएम मोहन यादव ने "बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके ब्रजबाला" भजन सुनाया। 

अपनी पढ़ाई पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने किस स्तर की पढ़ाई की है। सीएम मोहन यादव ने कहा, 'साल 1982 में मेरा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन हो गया था। उस समय पीएमटी होती थी। मैंने पीएमटी का एग्जाम क्लीयर किया और वहां एडमिशन हो गया।'

मोहन यादव ने ये भी बताया कि एमबीबीएस में एडमिशन होने के बाद दोस्तों ने कहा कि चुनाव लड़ना है। इसलिए बीएससी में एडमिशन ले लिया। एमबीबीएस छोड़ दिया। सेकेंड ईयर में प्रेसिडेंट बना। बीएससी करने के बाद आगे की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि साल 1986 में एमपीपीएससी के माध्यम से मुझे बताया कि आपने बीएसएसी एलएलबी कर लिया है तो आप डिप्टी कलेक्टर बन जाइए। नेता कोई नहीं बनना चाहता। इसलिए मैं डिप्टी कलेक्टर नहीं बना। मोहन यादव ने आगे कहा कि ये बात सही है कि हमने स्कूली जीवन से लगाकर, जब मैं टूरिज्म का चेयरमैन बना या शिक्षा मंत्री बना, तबतक मैं नाटक करता रहा।

 

Latest India News