1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संबलपुर में खूंखार बदमाश के साथ पुलिस एनकाउंटर, 24 से ज्यादा मामलों में आरोपी इरफान घायल

संबलपुर में खूंखार बदमाश के साथ पुलिस एनकाउंटर, 24 से ज्यादा मामलों में आरोपी इरफान घायल

संबलपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 24 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में वांछित एक आरोपी घायल हो गया। आरोपी मोहम्मद इरफ़ान डकैती, लूट, चोरी, सेंधमारी और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में वांछित था। मामले की जांच चल रही है।

मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।

ओडिशा के संबलपुर में रविवार सुबह पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 24 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी मोहम्मद इरफान पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। घटना सुबह करीब 5:45 बजे सदर थाना क्षेत्र के कैनल रोड स्थित सुदुंगा जंगल के पास की बताई जा रही है।

24 से ज्यादा मामलों में था वांछित

पुलिस ने बताया कि ओडिशा के संबलपुर जिले में रविवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 24 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति घायल हो गया। एडिशनल एसपी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनापाली का रहने वाला मोहम्मद इरफ़ान डकैती, लूट, चोरी, सेंधमारी और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब 5.45 बजे सदर पुलिस स्टेशन इलाके में कैनाल रोड पर सुडुंगा जंगल के पास हुई।

पुलिस ने की रोकने की कोशिश

अपर एसपी अजय मिश्रा के अनुसार, सदर थाना की टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुनापाली निवासी मोहम्मद इरफान को रोकने की कोशिश की। उस समय इरफान एक काले रंग की बजाज पल्सर बाइक पर अपने दो साथियों के साथ जा रहा था। टीम ने तीनों आरोपियों को रोककर पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन इरफान मौके से भागने में कामयाब हो गया।

आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

बताया जा रहा है कि भागते समय इरफान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इरफान ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली इरफान के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत इलाज के लिए बुर्ला के वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च भेजा।

घायल आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से एक पिस्टल, गोला-बारूद और तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, आरोपी के पास इस्तेमाल की जा रही बताई गई बजाज पल्सर बाइक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर OD15 AB 3674 है, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद इरफान के खिलाफ 24 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, लूट, एल्युमिनियम वायर चोरी, सेंधमारी और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराध शामिल बताए गए हैं। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

BJP के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी का हुआ निधन; CM योगी ने जताया दुख

Latest India News