1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी शाहरुख, एनकाउंटर में लगी गोली

UP: पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी शाहरुख, एनकाउंटर में लगी गोली

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Sep 23, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 02:28 pm IST

यूपी के मेरठ जिले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी का इलाज किया जा रहा है।

एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी शाहरुख।- India TV Hindi
एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी शाहरुख। Image Source : REPORTER INPUT

मेरठ: जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। थाना इंचौली पुलिस और स्वॉट टीम देहात ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के एक इनामी अपराधी का हाफ एनकाउंर किया है। इस आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र अख्तर निवासी उलखपुर थाना इंचौली के रूप में की गई है। शाहरुख पर कई मामलों में अपराध दर्ज था। वहीं सोमवार/मंगलवार की रात पुलिस ने शाहरुख को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहरुख के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

पुलिस टीम पर की फायरिंग

दरअसल, पूरा मामला 22/23 सितंबर की रात का है। यहां देर रात थाना इंचौली पुलिस के द्वारा खरदौनी कट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सामने से आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार ने बाइक को और तेज चलाना शुरू कर दिया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहरुख के बांये पैर में गोली लग गई। 

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी शाहरुख पर थाना इंचौली में चोरी के 03 मुकदमे दर्ज है, जिनमें यह वांछित चल रहा था। इसके अलावा भी कई अन्य मामलों में वह वांछित है। मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस और सफेद रंग की अपाचे बाइक बरामद की गई है। डिप्टी एसपी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि घायल आरोपी का उपचार किया जा रहा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- हिमा अग्रवाल) 

यह भी पढ़ें-

बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में गई जान; सामने आया CCTV फुटेज

हैवानियत पर उतरा सनकी आशिक, शादी से इनकार किया तो बाप-बेटी पर चाकू से किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।