1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में गई जान; सामने आया CCTV फुटेज

बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में गई जान; सामने आया CCTV फुटेज

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 23, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 12:50 pm IST

कर्नाटक के कारवार जिले में एक बाइक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर।- India TV Hindi
बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

कारवार: कर्नाटक के कारवार जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के यल्लापुर में यह हादसा हुआ है। यहां एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सामने से आ रही बस में जा भिड़ा। इस हादसे के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर बाइक पूरी तरह से बिखर गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर को देखा जा सकता है। 

बस की टक्कर से गई जान

दरअसल, पूरा मामला 21 सितम्बर का है। यहां एक पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार सामने से आ रही बस में जाकर टकरा गई। बाइक सवार का अचानक से नियंत्रण खो गया। इस दौरान KSRTC बस का चालक भी कुछ नहीं समझ पाया और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे में जोयिडा तालुक के कोर्तल्ली गांव निवासी चंद्रशेखर सोम गौड़ा (37 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि KSRTC की बस कारवार से सिंदनूर जा रही थी। फिलहाल यल्लापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शूरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अब हादसे का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो वहीं पास में ही लगा हुआ था। घटना का वीडियो सामने आया है, जो कि बहुत ही ज्यादा भयावह है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रोड पर एक तरफ से बाइक सवार आ रहा है, जबकि दूसरी तरफ से बस सवार आ रहा था। बाइक सवार के सामने एक और वाहन जा रहा था। इसी को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार शख्स बस के सामने आ गया। बाइक सवार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह कब बस के सामने आ गया, इसकी जानकारी बस चालक को भी नहीं हो सकी। ऐसे में बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बस चालक आगे निकल गया।

यह भी पढ़ें- 

हैवानियत पर उतरा सनकी आशिक, शादी से इनकार किया तो बाप-बेटी पर चाकू से किया हमला

आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत