1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद प्लेन क्रैश से हाहाकार, 15 सालों में हुए इन बड़े विमान हादसों ने दहलाया

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से हाहाकार, 15 सालों में हुए इन बड़े विमान हादसों ने दहलाया

अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में भारत में कौन-कौन से बड़े विमान हादसे हुए हैं?

15 सालों में भारत में हुए बड़े विमान हादसे- India TV Hindi
15 सालों में भारत में हुए बड़े विमान हादसे

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को हुए प्लेन क्रैश ने देश को झकझोर कर रख दिया। अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन लेकिन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान पर 242 लोग सवार थे। विमान दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गया। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में भारत में कौन-कौन से बड़े विमान हादसे हुए हैं?

कोझिकोड विमान दुर्घटना (2020)
7 अगस्त 2020 को एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से कोझिकोड आ रहा था। उतरने के दौरान रनवे पर फिसल गया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रनवे के अंत तक गया और खाई में गिर गया। इसमें 17 यात्री और क्रू मेंबर (दोनों पायलट सहित) की मौत हो गई थी और 138 लोग घायल हो गए थे।

Image Source : PTIअहमदाबाद प्लेन क्रैश

पवन हंस हेलीकॉप्टर क्रैश (2018)
13 जनवरी 2018 को मुंबई के समुद्र तट पर पवनहंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पांच ओएनजीसी के सीनियर अधिकारी समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई थी।

असम में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश (2018)
15 फरवरी 2018 को असम में भारतीय वायुसेना के माइक्रोलाइट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हो गई थी। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 (2010)
22 मई 2010 को दुबई से मैंगलोर लौट रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737-800 फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 158 लोगों की मौत हुई। 

Image Source : PTIएयर इंडिया प्लेन क्रैश

बोइंग 737 विमान दुर्घटना (2000)
15 नवंबर 2000 को भारतीय वायु सेना का बोइंग 737 विमान कश्मीर के एक पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें सभी लोग मारे गए थे।

पटना प्लेन क्रैश (2000)
17 जुलाई 2000 में एक बोइंग 737-200 पटना में लैंडिग के दौरान हवाई अड्डे से दो किलोमीटर दूर एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 55 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें-

Latest India News