A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गो-अराउंड के दौरान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया एयर इंडिया का विमान, DGCA ने जारी किया बयान

गो-अराउंड के दौरान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया एयर इंडिया का विमान, DGCA ने जारी किया बयान

एयर इंडिया के विमान के पाकिस्तानी एयरस्पेस में दाखिल होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। एयर इंडिया और डीजीसीए दोनों ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

air india flight pakistan- India TV Hindi
Image Source : PTI पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसा एयर इंडिया का विमान। (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर गो-अराउंड के दौरान कुछ देर के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चली गई। आपको बता दें कि गो-अराउंड के वक्त विमान लैंडिंग की कोशिश छोड़कर दोबारा चक्कर लगाता है। ये पूरी घटना 22 जून को हुई है और एयरलाइन ने ये जानकारी बुधवार को साझा की है। एयर इंडिया ने कहा है कि इस घटना के बारे में आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एयर इंडिया ने कहा है कि उनके लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

एयर इंडिया ने क्या बताया?

एयर इंडिया ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया- "22 जून को दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट AI479 के क्रू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड' करते समय थोड़ी देर के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश किया। इस घटना की जानकारी रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इस मामले की आंतरिक जांच की जा रही है।" एयरलाइन ने कहा- "एयर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

DGCA ने जारी किया बयान

वहीं, DGCA यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने भी इस घटना को लेकर जानकारी दी है। DGCA ने इस घटना को लेकर कहा- "22 जून 2026 को एयर इंडिया की फ़्लाइट AI 479 (दिल्ली-अमृतसर) के एयरबस 321 विमान (VT-PPV) को अप्रोच के दौरान तब होल्ड करने (इंतजार करने) के लिए कहा गया, जब बर्ड स्ट्राइक (पक्षी के टकराने) की घटना के बाद रनवे का निरीक्षण किया जा रहा था। रडार वेक्टरिंग के दौरान अप्रोच शुरू करने के बाद विमान कुछ देर के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया। इस घटना के बारे में पाकिस्तान ATC अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया। अंत में विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया और वह सुरक्षित रूप से दिल्ली में लैंड कर गया।"

दोनों देशों ने बंद कर रखा है एयरबेस

आपको बता दें कि ये घटना इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि करीब एक साल से भारत और पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को एक दूसरे के लिए बंद किया हुआ है। बता दें कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला किया था और आम लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों, एयरबेस आदि को तबाह कर दिया था।

ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को जड़ा तमाचा, राफेल लड़ाकू विमानों पर जारी कर दी बड़ी जानकारी

US-ईरान डील से भारत को बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकले 11 भारतीय जहाज, क्रूड और गैस की सप्लाई बहाल!

Latest India News