A
Hindi News भारत राष्ट्रीय मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के विंग्स टकराए, मचा अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के विंग्स टकराए, मचा अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

मुंबई एयरपोर्ट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त एक विमान लैंड कर चुका था और दूसरा विमान उड़ान भरने की तैयारी में था।

mumbai airport- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT दो विमानों के पंख टकराए

मुंबई:  मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया और इंडिगो के  विंग्स आपस में टकरा गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त दोनों विमान में पैसेंजर्स सवार थे। यह घटना एयरपोर्ट के रनवे पर हुई। हालांकि इस घटना में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा में चूक पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्योंकि इससे यात्रियों को नुकसान भी हो सकता था। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना उस वक्त हुई जब एयर इंडिया की मुंबई से कोयंबटूर के लिए उड़ाने भरने वाली फ्लाइट AI 2732  टैक्सी-वे पर खड़ी थी। इसी दौरान, हैदराबाद से मुंबई लैंड कर चुकी इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 टैक्सी वे पर पास से गुजर रही थी। इस दौरान दोनों विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए।

वहीं इस घटना पर दोनों विमान कंपनियों के आधिककारिक बयान आ गए हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि  "टैक्सी-वे पर टेक-ऑफ का इंतजार कर रहे हमारे विमान से दूसरी एयरलाइन का विमान टकरा गया। विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।"

वहीं इंडिगो विमानन कंपने ने भी अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है कि लैंडिंग के बाद टैक्सीईंग के दौरान यह घटना हुई। कंपनी ने कहा, "सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।"

 

 

Latest India News