A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को उसके ऑपरेशन के नाम पर जमकर लताड़ा, कहा- झूठा, कुरान की आयत भी नहीं समझता

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को उसके ऑपरेशन के नाम पर जमकर लताड़ा, कहा- झूठा, कुरान की आयत भी नहीं समझता

पाकिस्तान के ऑपरेशन 'बुनयान अल-मरसूस' को लेकर ओवैसी ने कुरान की आयत की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि ये कुरान शरीफ की अस-सफ सूरह की आयत नंबर चार है।

असदुद्दीन ओवैसी- India TV Hindi
Image Source : PTI असदुद्दीन ओवैसी

पाकिस्तान के ऑपरेशन 'बुनयान अल-मरसूस' को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर लताड़ा है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान ने जो नया हमला किया है उसका नाम उसने 'बुनयान अल-मरसूस' रखा है। ये कुरान शरीफ की अस-सफ सूरह की आयत नंबर चार है- तुम अल्लाह से मोहब्ब्त करते तो एक शीशे की दीवार की तरह खड़े हो जाओ। उसी सूरत की आयत नंबर दो में अल्लाह फरमा रहे हैं कि तुम क्यों ऐसी बात करते हो, जो करते नहीं हो, इसके बाद ये आयत आ रही है। उन्होंने ये बयान हैदराबाद के फतेह मैदान स्थित प्रेस क्लब में उर्दू पत्रकार पुरस्कार कार्यक्रम में दिया।

"जो शरारत करना चाहते थे वो तोड़कर चले गए"

उन्होंने कहा कि जब वो ईस्ट पाकिस्तान में बांग्ला मुसलमानों पर गोलियां चला रहे थे तब क्या आप शीशा पिलाई भूल गए थे। ओवैसी ने कहा कि ये बड़ी तकलीफ की बात है कि जो लोग हमसे टूटकर इस मुल्क को तोड़कर गए हैं और 75 सालों से भारत को कमजोर करने के लिए, यहां पर हिंदू- मुस्लिम करने के लिए, नफरतों में इजाफा करने के लिए, भारत में उथल-पुथल मचाने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जो शरारत करना चाहते थे वो तोड़कर चले गए। जो अमन पसंद करते थे वो यहां ठहरे रहे, ये हकीकत है। 

ओवैसी ने कहा कि हमारी सरहदों पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से दहशतगर्दी के हमले हो रहे हैं और पाकिस्तान की तरफ से खासतौर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब के बॉर्डर इलाके में ड्रोन भेजे जा रहे हैं। बड़े दुख की बात है कि पुंछ में  करीब 16 लोगों की मौत हुई है और आज मैं आ रहा था तो हमारे विदेश सचिव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा साहब की भी मौत हुई है। पुंछ में एक मौलाना है उनकी भी मौत हुई है। सीख गुरुद्वारे पर भी हमला हुआ है और बहुत से भारतीय लोगों की भी मौतें हुई हैं, हम तमाम उनको ताजियत पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें-

धमकों से दहल उठा पाकिस्तान का 6 एयरबेस, VIDEO में देखें भारत ने कैसे किया तबाह?

Jodhpur Red Alert: "एयरस्ट्राइक हो सकती है, घर में रहें", जोधपुर में अलर्ट जारी

Latest India News