1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Jodhpur Red Alert: "एयरस्ट्राइक हो सकती है, घर में रहें", जोधपुर में अलर्ट जारी

Jodhpur Red Alert: "एयरस्ट्राइक हो सकती है, घर में रहें", जोधपुर में अलर्ट जारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2025 12:27 pm IST,  Updated : May 10, 2025 01:13 pm IST

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पर पाकिस्तान के नाकाम हमलों के बीच राजस्थान के समीवर्ती इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर में एयरस्ट्राइक को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।

जोधपुर में अलर्ट जारी- India TV Hindi
जोधपुर में अलर्ट जारी Image Source : PTI

Jodhpur Red Alert: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर लगातार हमले की कोशिश कर रहा है। एहतियातन बॉर्डर वाले राज्य राजस्थान के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, जोधपुर में एयरस्ट्राइक की संभावना जताई गई है। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, जोधपुर ने कहा कि सायरन बजेगा। सभी को घर के अंदर जाने और सड़कें साफ करने को कहा गया है।

जोधपुर में वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे चौकन्ना रहने के साथ सतर्क रहें। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एयर रेड, इनकमिंग प्रोजेक्टाइल रिस्पॉन्स यानी हवाई हमले की स्थिति में सावधानी बरतने को कहा गया है। 

  1. प्रशासन द्वारा सूचित करने पर पूर्ण ब्लैकआउट का पालन सुनिश्चित करें। 
  2. सूर्यास्त के उपरांत कम से कम एवं अति आवश्यक परिस्थिति में ही घर से बाहर निकलें। 
  3. शाम होते ही घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों की सभी रोशनिया बुझा दें या उन्हें ढक दें ताकि कोई भी प्रकाश बाहर नहीं जाए। 
  4. सामान्य परिस्थिति में भी जहां तक संभव हो अपने घरों में ही रहें। अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ना जाएं। 
  5. किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन से बचें।
  6. आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेशों, सार्वजनिक उद्घोषणों और अन्य संचार माध्यमों से समय-समय पर आवश्यक सूचना दी जाएगी। 
  7. सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालना करें।
  8. राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के इस प्रयास में अपने कर्तव्य का पालन करें।

बाड़मेर में भी हाई रेड अलर्ट

बाड़मेर में भी हाई रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौजूदा संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ने बाड़मेर जिले में कड़े प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से अपने घरों में रहने का आदेश दिया गया है। बाजार बंद करने और सभी तरह की आवाजाही पर रोक लगाए जाने का आदेश दिया गया है।

बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को तुरंत घरों के अंदर जाने का आदेश दिया है। बाड़मेर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो जहां है, वहीं रहें। कोई भी आवाजाही ना करें। आमजन किसी भी तरह का पैनिक ना करें।

पाकिस्तान का दुस्साहस जारी

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए। भारत ने इस एयरस्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई। ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च के बाद पाकिस्तान, भारत पर लगातार हमले की कोशिश कर रहा है, जिसे हमारी सेना नाकाम कर रही है।

ये भी पढ़ें-

डेढ़ साल के बेटे से छीना उसकी मां का साया, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

धमकों से दहल उठा पाकिस्तान का 6 एयरबेस, VIDEO में देखें भारत ने कैसे किया तबाह?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।