1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु एयरपोर्ट के रामेश्वरम कैफे में हंगामा, ग्राहक को पोंगल में मिला कॉकरोच; Cafe ने आरोपों का किया खंडन

बेंगलुरु एयरपोर्ट के रामेश्वरम कैफे में हंगामा, ग्राहक को पोंगल में मिला कॉकरोच; Cafe ने आरोपों का किया खंडन

एक ग्राहक ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रामेश्वरम कैफे से पोंगल खरीदा, जिसके अंदर से कीड़ा निकला है। मामला रेस्टोरेंट के मैनेजर तक पहुंचने पर स्टाफ ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

पोंगल में मिला कॉकरोच- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पोंगल में मिला कॉकरोच

कर्नाटक: बेंगलुरु के प्रसिद्ध रामेश्वरम कैफे की एक शाखा में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक ग्राहक को उसके खाने में कीड़ा मिला। ग्राहक ने पोंगल खरीदा था, जिसके अंदर से कॉकरोच मिला। यह घटना बेंगलुरु इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर स्थित रामेश्वरम कैफे में हुई। ग्राहक लोकनाथ ने गुरुवार सुबह कैफे से 300 रुपये का पोंगल खरीदा था। जब वह पोंगल खा रहे थे, तभी उन्हें उसमें एक कॉकरोच दिखाई दिया। हालांकि रामेश्वरम कैफे ने प्रेस रिलीज जारी कर आरोपों का खंडन किया है और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

रामेश्वरम कैफ़े ने कई लोगों के खिलाफ दी शिकायत

मीडिया को बताया गया है कि रामेश्वरम कैफ़े ने कुछ व्यक्तियों के समूह के खिलाफ पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर स्थित उसके आउटलेट पर भोजन में मिलावट की झूठी घटना का नाटक करके ब्रांड को बदनाम करने और पैसे ऐंठने का प्रयास किया था। ब्रांड के संचालन प्रमुख द्वारा दर्ज की गई औपचारिक शिकायत के अनुसार, यह घटना 24 जुलाई 2025 की सुबह हुई, जब 5-7 व्यक्तियों के एक समूह ने सार्वजनिक रूप से हंगामा किया और झूठा आरोप लगाया कि परोसे गए भोजन में कीड़ा है।

आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कैफे को एक फोन आया जिसमें ब्रांड की प्रतिष्ठा को नुकसान से बचाने के लिए 25 लाख नकद की मांग की गई। रामेश्वरम कैफ़े ने पुलिस को कॉल रिकॉर्ड, मैसेज स्क्रीनशॉट और अन्य दस्तावेज़ सौंपे हैं और ब्लैकमेल के प्रयास के ख़िलाफ़ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कैफे स्टाफ ने मानी गलती

लोकनाथ तत्काल इस मामले को रेस्टोरेंट के मैनेजर के पास लेकर गए। कैफे स्टाफ ने अपनी गलती मानते हुए माफी तो मांग ली, लेकिन इस घटना से ग्राहकों में शुद्धता और स्वच्छता को लेकर भारी रोष देखने को मिला। ग्राहकों का कहना है कि इतने महंगे दाम चुकाने के बावजूद इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बेंगलुरु के कुछ अन्य कैफे और रेस्टोरेंट में भी खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। हाल ही में बेंगलुरु के एक अन्य प्रसिद्ध कैफे में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रामेश्वरम कैफे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटर सवार बुजुर्ग के सिर पर चढ़ गई बस, हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

दिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़! खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, कई इलाकों में अलर्ट

Latest India News