1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में तालाब से बरामद हुआ 20 वर्षीय छात्रा का शव, बॉयफ्रेंड को मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी

बेंगलुरु में तालाब से बरामद हुआ 20 वर्षीय छात्रा का शव, बॉयफ्रेंड को मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी

बेंगलुरु के सदाशिव नगर में एक तालाब से 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने बॉयफ्रेंड को मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी।

Body of a girl found in Bengaluru- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बेंगलुरु में तेजू की मिली लाश।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्तिथ सैंकी तालाब से एक 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान चिक्कबानवारा की रहने वाली तेजू के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस को आत्महत्या का शक है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

बॉयफ्रेंड से की थी खुदकुशी की बात

बेंगलुरु में तालाब से छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस की आरम्भिक जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्रा तेजू ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को एक मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी, साथ ही घटना से पहले उसने अपनी मां को भी मैसेज भेजा था। CCTV फुटेज की जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि वो तालाब तक अकेले ही पहुंची थी। तालाब के गार्ड ने शव देखने का बाद पुलिस को फोन करके सूचना दी।

मां को बिना बताए घर से निकली थी

जानकारी के मुताबिक, तेजू कल शाम अपने घर से मां को बिना बताए निकल गयी थी जिसके बाद परिवार वाले उसे रात भर ढूढंते रहे। पुलिस ने भी इस काम में उनकी मदद की और जैसे ही आज सुबह तेजू का शव मिला पुलिस ने उसकी पहचान कर ली। जांच में ये बात भी सामने आई है कि तेजू के माता-पिता कुछ समय से साथ में नहीं रह रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हैदराबाद में भी मिली थी लाश

इससे पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से भी हाल ही में सनसनीखेज मामला सामने आया था। लंगर हाउस क्षेत्र में स्थित होटल ग्रैंड लॉज में एक युवती की लाश संदिग्ध हालत में पंखे से लटकी हुई बरामद हुई थी। मृतका की पहचान 26 साल की रेणुका के रूप में की गई थी। जानकारी के अनुसार, रेणुका ने होटल में फारूक नाम के एक शख्स के साथ कमरा बुक किया था।  पुलिस ने पूछताछ के लिए फारूक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतका के परिवार वालों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में बाइकर्स की खतरनाक करतूत, व्हीली करते हुए एम्बुलेंस का रोका रास्ता, जांच में जुटी पुलिस-VIDEO

बेंगलुरु में पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई चट्टान, बिहार के 7 लोगों की मौत

Latest India News