कर्नाटक के बेंगलुरु में नशे में धुत एक ड्राइवर ने बहस के बाद दूसरे ड्राइवर पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान, जान बचाने के लिए वो ड्राइवर कार के बोनट पर चढ़ गया। इसके बाद, पहला ड्राइवर को दूसरे ड्राइवर को कार के बोनट पर लादे हुए गाड़ी बेंगलुरु की गलियों में काफी देर तक भगाता रहा।
ड्राइवर ने ड्राइवर पर की कार चढ़ाने की कोशिश
बता दें कि शुक्रवार की रात बेंगलुरु के लग्गेरे के चौड़ेश्वरी नगर में, एक कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर एक दूसरे ड्राइवर को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की, जिसने उसकी तेज और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाया था।
बोनट पर बैठाकर 1 किलोमीटर तक घुमाया
बचने के लिए पीड़ित शख्स गाड़ी के बोनट पर जा गिरा और उसे लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटा गया। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों ने किया आरोपी का पीछा
चश्मदीदों के मुताबिक, बोनट पर लटके शख्स को देखकर दो लोगों ने बाइक से तुरंत आरोपी की कार का पीछा किया और उसे रुकवाने की कोशिश की। फिर, लोगों ने किसी तरह गाड़ी को रुकवाया और पीड़ित को सुरक्षित कार के बोनट से नीचे उतारा।
एक गली से दूसरी गली घुमाता रहा शख्स
सामने आए घटना के वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ड्राइवर, शख्स को बोनट पर बैठाकर एक गली से दूसरी गली घूमता रहता है। इस दौरान, पीड़ित किसी तरह खुद बोनट पर संभाले रहता है। गनीमत रही कि वह फर्राट भरती कार से नीचे नहीं गिरता है। ऐसा होता है तो उसे गंभीर चोट आ सकती थी। उसके ऊपर कार चढ़ सकती थी।
मामूली बहस ने लिया बड़े विवाद का रूप
गौरतलब है कि यह घटना ड्राइवर के शराब के नशे में धुत होने और पीड़ित से बहस होने के बाद हुई। इस मामूली बहस ने बाद में गंभीर रूप ले लिया और ड्राइवर उस पर गाड़ी चढ़ाने पर आमादा हो गया। कर्नाटक के टुमकुरू जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब महिला को पीछे से टक्कर मारी गई थी और वह उछलकर सीधे ट्रक के नीचे चली गई थी। यह घटना CCTV में कैद हो गई थी।
ये भी पढ़ें- मोबाइल टॉर्च की रोशनी में दौड़ाई सरकारी बस, VIDEO वायरल होने के बाद KKRTC के 3 कर्मचारी सस्पेंड
Latest India News