1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त अचानक सीने में उठा दर्द और फिर मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त अचानक सीने में उठा दर्द और फिर मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

बेंगलुरु में खाना खाते वक्त एक व्यक्ति को रेस्टोरेट में कार्डियक अरेस्ट हो गया। सीने में दर्द के कारण वह वहीं गिर पड़ा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Bengaluru CCTV Video- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बेंगलुरु में अचानक सीने दर्द के बाद शख्स की मौत।

कर्नाटक में बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में दिल दहला देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। यहां खाना खाते वक्त एक शख्स के सीने में दर्द उठा और बाद में उसकी मौत हो गई। ये घटना गोट्टिगेरे के 'गुरु ग्रीन्स फैमिली रेस्टोरेंट' की है। ये गोट्टिगेरे इलाका हुलिमावु पुलिस स्टेशन इलाके में आता है। मृतक का नाम चंद्रु है, जो चन्नरायपटना का रहने वाला था। उनकी उम्र 42 साल थी।

खाना खाते वक्त चंद्रु के सीने में अचानक से उठा दर्द

बता दें कि रेस्टोरेंट में यह घटना 30 अक्टूबर की सुबह करीब 11:40 बजे हुई। चंद्रु 'ग्रीन्स फैमिली रेस्टोरेंट' में काम करता था। वह पिछले कुछ सालों से यहां बार कैशियर के तौर पर काम कर रहा था। आज सुबह चंद्रु मेज-कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहा था, तभी अचानक उसे सीने में दर्द महसूस हुआ। वह वहीं तड़पने लगा। फिर, दर्द की वजह से वह मेज पर ही गिर पड़ा।

तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद नहीं बचाई जा सकती जान

चंद्रु की हालत बिगड़ती देख रेस्टोरेंट के कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़े। उसे CPR दिया गया, लेकिन उसे होश नहीं आया। उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज का कोई असर नहीं हुआ और चंद्रु की मौत हो गई। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस मामले में हुलिमावु पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

दर्द होने के बाद चेयर से लुढ़क गए चंद्रु

गौरतलब है कि घटना के वक्त चंद्रु रेस्टोरेंट में एक टेबल-चेयर पर बैठकर खाना खा रहे थे।  तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह चेयर से ही लुढ़क गए। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उनको संभालने की कोशिश की। उन्हें जगाने की कोशिश की। चंद्रु की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। इससे पहले, कर्नाटक के मांड्या में दुकान में खड़े-खड़े एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया था और फिर उनकी मौत हो गई थी। ये घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। मृतक की पहचान 58 साल के एरण्णैया के रूप में हुई थी। वह दुकान में कपड़े खरीदने के लिए आए थे।

ये भी पढ़ें- जंगली जानवर गौर के हमले में शख्स की मौत, सदमे में उसके चचेरे भाई को आ गया हार्ट अटैक; परिवार में एक साथ 2 की जान गई

Latest India News