A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी को लेकर ज्योतिषी की भविष्यवाणी से परेशान थी बेंगलुरु की इंजीनियर, उठा लिया खतरनाक कदम

शादी को लेकर ज्योतिषी की भविष्यवाणी से परेशान थी बेंगलुरु की इंजीनियर, उठा लिया खतरनाक कदम

बेंगलुरु में एक इंजीनियर ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी से परेशान होकर ऐसा कदम उठा लिया जिसने सभी को सकते में डाल दिया है। ज्योतिषी ने उसकी शादी टूटने को लेकर भविष्यवाणी की थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक तस्वीर

बेंगलुरु में 27 साल की एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी के बारे में एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी से परेशान थी। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार को बगलागुंटे इलाके में घटी।

क्या है पूरा मामला?

मृतका की पहचान विद्याज्योति के रूप में हुई, जो एक टेक कंपनी में कार्यरत थी। वह दूसरी जाति के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके माता-पिता ने हाल में एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने भविष्यवाणी की थी कि शादी के 2 साल बाद दंपति के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे शायद वे अलग हो सकते हैं। विद्याज्योति से ज्योतिषी ने बताया कि तुम्हारी शादी जिससे होने वाली है, वो 2 साल भी नहीं चलेगी। 2 साल बाद शादी टूट जाएगी। 

9 दिन का अनुष्ठान करने की दी थी सलाह

इसे टालने के लिए, ज्योतिषी ने 9 दिन का एक अनुष्ठान करने की सलाह दी और परिवार ने ऐसा ही किया। हालांकि, अनुष्ठान के नौवें दिन, विद्याज्योति अपने कमरे में गई और छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। घटना का पता शाम को तब चला जब बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। 

पुलिस ने बताया कि बाद में उसके पिता ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका हुआ पाया। बगलागुंटे पुलिस ने अननैचुरल डेथ रिपोर्ट (UDR) रिपोर्ट  दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

रील बनाने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज; मर्डर से पहले रोते हुए बनाई थी VIDEO

शादी की सालगिरह पर पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर युवक ने की अश्लील टिप्पणी, जवाब पूछने गए पति की चाकू मारकर हत्या

Latest India News