A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

सत्तारूढ़ भाजपा के राज्य पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक 50 वर्षीय सिंह अपने घर के गेट के पास खड़े थे, तभी कार में आए बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी की और फिर भाग गए।

 बीजेपी नेता लैशराम रामेश्वर सिंह - India TV Hindi
Image Source : PHOTO CREDITS TWITTER बीजेपी नेता लैशराम रामेश्वर सिंह

मणिपुर के थौबल जिले के खेतड़ी लीकाई में मंगलवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने बीजेपी नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। संदिग्धों में से एक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, मकसद का पता लगाने और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

गोली मारकर फरार हुए बदमाश

सत्तारूढ़ भाजपा के राज्य पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक 50 वर्षीय सिंह अपने घर के गेट के पास खड़े थे, तभी कार में आए बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी की और फिर भाग गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सर्च ऑपरेशन जारी 

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सहित पार्टी के नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की। पुलिस ने कार का पता लगा लिया है और उसके ड्राइवर ने कथित तौर पर हमलावरों के विवरण का खुलासा किया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Latest India News