1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: तूतीकोरिन एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाई गई

तमिलनाडु: तूतीकोरिन एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाई गई

बम की धमकी वाले ईमेल पर कार्रवाई करते हुए, तूतीकोरिन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया साथ ही खोजी कुत्तों को लाया गया।

बम की धमकी- India TV Hindi
Image Source : X/@UPDATESCHENNAI बम की धमकी

Tuticorin Airport Bomb Threat: तमिलनाडु में तूतीकोरिन एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक एक ई-मेल के जरिये ब्लास्ट की धमकी दी गई।

बम की धमकी मिलने के बाद तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। तूतीकोरिन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वैड को तैनात किया गया है। हवाई अड्डे के चप्पे चप्पे की तलाश ली जा रही है। तूतीकोरिन हवाई अड्डे के प्रशासनिक कार्यालय ने कहा कि हवाई अड्डे पर यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक की जांच में कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है।

 

 

Latest India News