1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कचरा फेंकना बना मौत की वजह, VIDEO वायरल होने और FIR के बाद युवक ने किया सुसाइड

कचरा फेंकना बना मौत की वजह, VIDEO वायरल होने और FIR के बाद युवक ने किया सुसाइड

गोवा में कचरा फेंकना एक युवक के लिए मौत की वजह बन गया। युवक का कचरा फेंकते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। इस घटना के बाद युवक ने आत्महत्या कर लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने की आत्महत्या।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/INDIA TV वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने की आत्महत्या।

गोवा: देशभर से लोग गोवा में घूमने के लिए आते हैं, लेकिन इसी गोवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 22 साल के एक लड़के ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही पीड़ित लड़का सड़क पर कचरा फेंक रहा था, तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद गोवा पुलिस ने पीड़ित को पुलिस स्टेशन बुलाया और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

कार्रवाई के डर से की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से पीड़ित लड़का काफी परेशान हो गया। इसके बाद कल देर रात उसने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। वहीं गोवा पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि खुदकुशी की वजह सिर्फ वायरल वीडियो है या उस पर FIR दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई का डर था। गोवा पुलिस यह भी जांच कर रही कि पीड़ित के पास बंदूक कहां से आई। फिलहाल पीड़ित की मौत के बाद बाद पुलिस वीडियो बनाने वाले कर भी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

परिवार ने की कार्रवाई की मांग

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिवार वाले युवक को मापुसा के एक अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मृत्यु के बाद, परिवार ने वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने तर्क दिया कि वीडियो के वायरल होने और ट्रोलिंग का उस युवक पर गहरा असर पड़ा, जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया है।

वहीं इस मामले को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सीएम सावंत ने पुष्टि की कि उन्होंने पुलिस को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिनमें वीडियो के वायरल होने के बाद की घटनाएं, छात्र के खिलाफ शुरू की गई कानूनी कार्रवाई और उसके परिवार द्वारा लगाए गए आरोप शामिल हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। (इनपुट- सुशील शुक्ला)

यह भी पढ़ें-

असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के कई ठिकानों पर रेड, करोड़ों का कैश बरामद; लॉकर्स से निकली गड्डियां

Latest India News