1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK में शामिल

तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK में शामिल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 06, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 07:03 pm IST

तमिलनाडु में AIADMK के 300 से अधिक नेता TVK में शामिल हो गए हैं। इसमें पूर्व मंत्री भी हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके ने तमिलनाडु में सरकार बनाई है।

AIADMK के 300 नेता TVK में शामिल। - India TV Hindi
AIADMK के 300 नेता TVK में शामिल। Image Source : ANI

चेन्नई: तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका लगा है। यहां पनैयूर स्थित TVK के पार्टी मुख्यालय में AIADMK के 300 से अधिक सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) की सदस्यता ग्रहण कर ली। टीवीके में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि AIADMK के नेतृत्व में वह जनता की उचित सेवा नहीं कर पा रहे हैं। सत्ताधारी दल में शामिल होने वालों में AIADMK के पूर्व मंत्री वेल्लमंडी नटराजन, अन्ना ट्रेड यूनियन फेडरेशन के राज्य सचिव कमलाक्कन्नन, मायलापुर से AIADMK के पूर्व विधायक नटराज, AIADMK के पूर्व मंत्री आनंदन, परमाकुडी से AIADMK के पूर्व विधायक साधन प्रभाकर, तिरुपथुर नगर सचिव डी टी कुमार और 300 से अधिक अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर टीवीके के महासचिव और तमिलनाडु ग्रामीण विकास मंत्री एन आनंद, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सेंगोत्तैयान और लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन भी मौजूद रहे।

'AIADMK के साथ कठिन परिस्थितियों में कर रहे थे काम'

पूर्व मंत्री और AIADMK के वरिष्ठ नेता उदुमलाई राधाकृष्णन ने कहा कि उनके साथ-साथ त्रिची के वरिष्ठ नेता एन आर शिवपति, कदंबुर राजू, एम सी संपत, पन्नीरसेल्वम, गोविंदासामी और कोलाथुर कृष्णमूर्ति भी सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के नेतृत्व को याद करते हुए उन्होंने कहा कि AIADMK पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल में कड़ा अनुशासन बनाए रखा और उनका निधन पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था। राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से AIADMK में रहे, लेकिन वे प्रभावी रूप से जनता की सेवा करने में असमर्थ रहे और कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व में एम जी रामचंद्रन (MGR) और जयललिता के आदर्शों को देखते हैं और टीवीके में मिले सम्मान और मान्यता ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।

'TVK के लिए पूरी लगन से करेंगे काम'

पूर्व मंत्री उदुमलाई राधाकृष्णन ने आगे कहा कि वे टीवीके के लिए पूरी लगन से काम करेंगे और युवा पीढ़ी के नेताओं का समर्थन करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल करना है। पार्टी अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, राधाकृष्णन ने कहा कि वे नेतृत्व द्वारा सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और वरिष्ठ AIADMK नेता भविष्य में टीवीके में शामिल हो सकते हैं, और AIADMK छोड़ने के उनके निर्णय को पार्टी के भीतर लंबे समय से चली आ रही असंतोष की स्थिति के बाद राहत का क्षण बताया।

'विजय तमिलनाडु के स्थायी मुख्यमंत्री बने रहेंगे'

इस कार्यक्रम में तमिलनाडु सरकार में मंत्री सेंगोत्तैयान ने टीवीके आंदोलन पर प्रकाश डाला और कहा कि तमिलनाडु की जनता ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए बदलाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, “भारतीय इतिहास में अगर कोई आंदोलन अपने गठन के महज दो साल के भीतर सफलता हासिल कर पाया है, तो वह है तमिलगा वेत्त्री कज़गम। चाहे कितने भी गठबंधन बन जाएं, तमिलनाडु की धरती पर जन्मा कोई भी व्यक्ति तमिलनाडु में हमारे आंदोलन को हरा नहीं सकता। जनता ने एक ऐसे नेतृत्व को स्वीकार किया है जो स्वच्छ प्रशासन देने में सक्षम है, और केवल वही इसे हासिल कर सकते हैं। न सिर्फ कल, बल्कि हमेशा के लिए, विजय तमिलनाडु के स्थायी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 

यह भी पढ़ें-

पवन सिंह ने CM सम्राट चौधरी और संजय सरावगी से की मुलाकात; सामने आई तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत