1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायनाड के स्कूल में बीमार हुए 150 बच्चे, टीचर भी चपेट में; करनी पड़ी एक सप्ताह की छुट्टी

वायनाड के स्कूल में बीमार हुए 150 बच्चे, टीचर भी चपेट में; करनी पड़ी एक सप्ताह की छुट्टी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 06, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 03:59 pm IST

वायनाड के एक स्कूल में 150 बच्चे बीमार पड़ गए। एक शिक्षक को भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल स्कूल में एक सप्ताह के अवकाश की घोषणा कर दी गई है। वहीं इसके कारणों की जांच की जा रही है।

150 बच्चे हुए बीमार। - India TV Hindi
150 बच्चे हुए बीमार। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

वायनाड: केरल के वायनाड जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के 150 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक 1 जून से ही कुछ बच्चों में लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं। बच्चों को उल्टी और बुखार की शिकायत हो रही है। फिलहाल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चों की बीमारी के कारण की जांच भी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक टीचर को भी कुछ परेशानी हुई है। फिलहाल स्कूल में एक सप्ताह का अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। 

150 छात्र बीमार

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी केरल के वायनाड जिले के कोइलाडी में एक सरकारी सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजूद है। यहां स्कूल के लगभग 150 छात्रों को पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत है। फिलहाल छात्रों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक ये बच्चे मार बेसेलियोस सरकारी सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र हैं। इनमें से 38 छात्रों को लगातार परेशानी हो रही है, उन्हें बाथरी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित

इस घटना को लेकर जिला चिकित्सा अधिकारी (DMO) ने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथरी तालुक अस्पताल में एक विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। डीएमओ ने बताया कि छात्रों के अलावा, स्कूल के एक शिक्षक को भी शारीरिक परेशानी हुई है। वहीं अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक है।

कारणों की जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक कुछ बच्चों में 1 जून से ही लक्षण दिखने शुरू हो गए थे, लेकिन उनकी शारीरिक परेशानी का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की परेशानी के कारणों का पता लगाने के लिए नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल इतनी बड़ी संख्या में बच्चे क्यों बीमार हुए हैं, इसकी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद में आसाराम के आश्रम के पास बुलडोज़र एक्शन, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत