A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खेल-खेल में 1 साल के बच्चे ने निगल लिया पत्थर, गले में फंसा और हो गई मौत

खेल-खेल में 1 साल के बच्चे ने निगल लिया पत्थर, गले में फंसा और हो गई मौत

एक साल का असलम नूह अपने घर आंगन में खेल रहा था। तभी खेल-खेल में उसने आंगन से एक पत्थर उठा लिया और गलती से उसे निगल लिया। जब परिजनों ने देखा कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो वे उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए।

पत्थर निगलने से बच्चे...- India TV Hindi
Image Source : PEXELS पत्थर निगलने से बच्चे की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

केरल के मलप्पुरम में चांगारामकुलम में दर्दनाक हादसे में एक साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल, घर के आंगन में खेलते समय मासूम ने पत्थर निगल लिया था, जो उसके गले में फंस गया और सांस लेने में दिक्कत हो गई। बच्चे को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मृतक की पहचान महरूफ और रुमाना के बेटे असलम नूह के रूप में की गई है। बच्चे ने रविवार शाम अपने आंगन से एक पत्थर उठा लिया और गलती से उसे निगल लिया। जब परिजनों ने देखा कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो वे उसे पहले चांगारामकुलम के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां हालत गंभीर होने पर उसे कोट्टक्कल के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।

दम घुटने से मौत

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पत्थर बच्चे के गले में फंस गया था जिससे उसे सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी। चांगारामकुलम थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्थर निगलने के कारण दम घुटने से बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच और बच्चे की उम्र को देखते हुए कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

6 साल की बच्ची के सामने मां की बेरहमी से हत्या, पिता और बुआ ने मूसल से किए कई वार, फिर गढ़ी झूठी कहानी

गोद में बच्चा लेकर महिला 14वीं मंजिल पर चढ़ी और लगा दी छलांग, यहां इलाके में फैली दहशत!

Latest India News